मंगलवार, 24 दिसंबर 2013

एक बेहतर दुनिया देखने के लिए … !


अगर  आप 
अपनी प्यारी सी 
बिटिया से 
करते है 
बहुत बहुत 
प्यार दुलार 
तो फिर 
बस इतना -सा 
करना 
उसके सपने 
अपनी आँखों  
से  नहीं 
उसकी आँखों से 
देखना 
एक बेहतर 
दुनिया देखने 
के  लिए    … !

14 टिप्‍पणियां:

  1. कम शब्दों में गहरी बात .... बहुत सुंदर

    जवाब देंहटाएं
  2. मैं तो बहुत प्यार करता हूँ अपनी बिटिया से और उसके हर सपनों को नींद खुलने से पहले साकार करने की प्रार्थना करता हूँ प्रभु से!!
    बहुत कोमलता से कही है आपने यह बात!!

    जवाब देंहटाएं
  3. सच है अपने सपने उनपे नहीं थोपिये ... उनके सपनों को पूरा कीजिये ...

    जवाब देंहटाएं
  4. अपने सीने पर, चिपकाकर,इन्हें सुलाया करते थे !
    इनकी चमकीली आँखों में,हम खो जाया करते थे !

    गले में झूलें हाथ डालकर,मीठी पुच्ची करतीं थी !
    इनकी मीठी मनुहारों में ,हम खो जाया करते थे !

    पायल,चूड़ी ,लहंगा,टीका, बिंदी ,मेंहदी विदा हुईं !
    रेगिस्तान में मीठे झरने ,सुख पंहुचाया करते थे !

    जवाब देंहटाएं
  5. पहली बार आपके ब्लॉग पर आना हुआ और आपकी रचना के माध्यम से आपके विचार जा कर बहुत अच्छा लगा ....सुलझे विचार

    जवाब देंहटाएं
  6. आपने सच कहा उसके सपने उसकी आँखों से

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल शनिवार (28-12-2013) "जिन पे असर नहीं होता" : चर्चा मंच : चर्चा अंक : 1475 पर होगी.
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है.
    सादर...!

    जवाब देंहटाएं
  8. Bahut sahee kaha Suman ji. Mera computer kal achanak crash ho gaya iseese roman se kam chala rahee hoon.

    जवाब देंहटाएं