एक दिन ,
रंगों में बहस छिड़
गई कि ,वही सबसे
अच्छा रंग है ..
"मै जीवन व आशा का
प्रतीक हूँ हरे रंग ने
दावा किया " ..
"मै आसमान व समुद्र की
गहराई का प्रतीक हूँ
मेरे बिना जीवन में
शांति ,सुख असंभव है
नीले रंग ने दावा किया "...
इस प्रकार से हर रंग
अपनी-अपनी योग्यता का
बखान करने लगे ...
इतने मे ,
आसमान में जोर-जोर से
बिजली कडाड कडकी
काले -काले बादल छा गए
जोर की वर्षा होने के
आसार दिखाई देने लगे !
सारे रंग बिखरने के
डर से एक दूसरे के
पास आने लगे
एक दूसरे का हाथ
थाम कर आकाश में
इन्द्रधनुष बन कर
दुनिया को एकता का
पाठ पढ़ा कर
यह सन्देश देने
लगे कि ,
हर रंग एक दुसरे के
बिन अधुरा है .....!!
