सोमवार, 21 जनवरी 2008

वर्ष एक बित् गया

एक पल आया
एक पल गया
पल एक हँस्सा गया
पल एक रुला गया
जीवन पाटीपर कभी गम के
कभी कुशियोंके रंग भरकर
दिवस एक बित् गया
वर्ष एक बित् गया
समय कहाँ कब रुकता है
कालचक्र चलता रहता है
कभी आशा है कभी निराशा
सफलता में छुपी असफलता
सुख-दुःख में बंधा है जीवन
धुप-छाव का खेल तमाशा
दूर है मंजिल राही अकेला
रात है छोटी सपने जादा
जो साकार इन्हें है करना
कदम कहते है रूक जाना
समय कहता है चलते जाना
दूर मंजिल को है पाना
दिवस एक बित् गया
वर्ष एक बित् गया

सोमवार, 17 दिसंबर 2007

मौसम आया है सुहाना

दूर गगन के
टीम-टीम तारे
मुझसे बोले
आओ परियौं के
 देश चले
चन्दा बोला
चलो चले
बादलों में
दौड़ लगाए
फूल बोले
बाग़ में आओ
संग हमारे
खिल खिलाओ
तितली बोली
क्योँ न खेले
तुम हम
आँख मिचोली
कोयल बोली
छोडो पढना
सुर में सुर मिला कर
गायें गाना
मौसम आया है
सुहाना ....!



o

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2007

जीवन को सफ़ल बनाऊ कैसे

तू आज बता दे फूल मुझे
मैं तुझ सी खिल पाऊं कैसे
तेरे जीवन पथ पर बिछे हैं कांटे
फिर भी उर में मुस्कान समेटे
पल-पल हवा के झोंके से,
खुशबू जग में बिखराता है तू
तुझ जैसी खुशबू बिखराकर
जीवन को महकाऊ कैसे
में तुझ सी खिल पाऊं कैसे ?
सुबह को खिलता साँझ मुरझाता
मंदिर मजार पर बलिदान चढ़ता
कितना सफ़ल है जीवन तेरा
मुझको खलती मेरी नश्वरता
तुझ जैसा बलिदान चढा कर
जीवन को सफ़ल बनाऊ कैसे ?
मै तुझ सी खिल पाऊं कैसे ?

कौन नींद से मुझे जगाता

अक्सर मै सोचती हूँ
फिर भी मन है कि समझ न पाता
साँझ सवेरे नील गगन में,
अनगनित झिलमिल दीप
कौन जलाता कौन बुझाता
भोर से पहले पंछी जागते
पत्ते -पत्ते पर ,
कौन मोती बिखराता ?
सवेरे -सवेरे फूल खिल जाते
हवावोंमे सौरभ भर जाता
पल में भौंरों को
कौन संदेस पहुँचाता ?
कोयल के सुरीले कंठ से गाकर
कौन नींद से मुझे जगाता ?

आई भोर

पेड पौधे जागें
पंछियों के मीठे
गीत जागें
खिली कलियाँ
फूल महके,
कलि कुसुमों पर
भौंरे इतराये
नए स्वप्न
नयी आशा,
आलस त्याग कर
जागी उषा,
चहु ओर मधुर शोर,
अब तो जागो मन
श्वेत परिधान
पहन कर
स्वागत करने,
बडे सवेरे
आई भोर !

शनिवार, 22 सितंबर 2007

सुमित के बारे में

एक दिन सुमित जो कि मेरा प्यारा सा बेटा है मुझसे पूछने लगा कि मम्मी मुझमे
ऐसा क्या है जो तुम्हें अच्छा लगता है ! मैंने कहा तुम्हारी आंखें, तुम्हारी आंखे मुझे बहुत सुन्दर लगती है
इन आंखों में सुबह से शाम तक न जाने कितने सारे भाव आते जाते रहते है ! और इन भावों को मैंने कविता में कुछ इस तरह उसे समझाया था ....!


देख तुम्हारी 
भोली आंखें
कहता है मन 
उसपर कोई 
कविता लिखू
आंखें तेरी 
इतनी प्यारी
लगता है कोई 
नीली-सी 
झील हो 
गहरी
हलके से उठती
गिरती पलके
शोख शरारत
तेरी आंखें
कभी सपनों में  
खोये खोये से  
लगते साँझ 
के जैसे 
उदास साये
चंचल चितवन 
तेरी आंखें
सबके मन को 
मोह लेती आंखे
मीत तुम्हारी ये 
अनमोल आंखे
सम्हाल कर 
रखना इन्हें,
इन आँखों से 
कभी बूंद ढले
गंगा जल हो 
निर्मल आंखे
काश कभी 
ऐसा भी हो
तेरी आंखें देखूं 
और सुबह हो
तेरी आंखे देखते 
जीवन की 
शाम ढले !

मेरी कविता

जीवन कि रिक्त पाटीपर
इन्द्रधनुषी रंग भरने ,
जब तब चली आती है
मेरी कविता
जब मनपर छाई हो उदासी
डराती हो मुझको मेरी ही तनहाई
तब शब्द गंधा बनकर ,
मुझको बहलाने चली आती है
मेरी कविता
कभी खुशियोंके हिंडोले पर झुलाती
धड़कन में कस्तूरी सी घोल जाती
खिल जाती मन आंगन कि ,
पूलवारी,
तब रजनीगंधा बन कर,
मेरे घर को महकाने चली आती है
मेरी कविता!